आपकी गर्लफ्रेंड भी तो आपसे नहीं बोलती इस तरह के झूठ, जानिए कन्फेशन डे पर लड़कियों की हकीकत - News Vision

खबरे

आपकी गर्लफ्रेंड भी तो आपसे नहीं बोलती इस तरह के झूठ, जानिए कन्फेशन डे पर लड़कियों की हकीकत

आपकी गर्लफ्रेंड भी तो आपसे नहीं बोलती इस तरह के झूठ, जानिए कन्फेशन डे पर लड़कियों की हकीकत

#Even your girlfriend does not tell such lies to you, know the reality of girls on Confession Day

कन्फेशन का मतलब होता है कि अपनी किसी गलती या झूठ को स्वीकार करना। अक्सर ही लोग अपने जीवन में कई ऐसी बातें हैं, जिसे छुपाकर रखते हैं। वह दूसरों के सामने बात छुपाने के लिए झूठ बोल जाते हैं। कई बार कोई गलती होने पर उसे भी छुपाने का प्रयास करते हैं। कन्फेशन डे ऐसे ही लोगों को मौका देता है कि वह अपनी गलती या झूठ को स्वीकार कर लें। रिलेशनशिप में वैसे तो कपल एक दूसरे के सामने अपनी हर छोटी या बड़ी बात को खुले तौर पर रखते हैं। कपल के बीच कुछ छुपा नहीं होता, लेकिन कई ऐसी बातें हैं तो लड़कियां कभी किसी से शेयर करना पसंद नहीं करतीं। पार्टनर से ऐसी बात छुपाने के लिए लड़की झूठ भी बोल देती है। कन्फेशन डे के मौके पर जानें लड़कियों के झूठ के बारे में।


मै औरो से अलग हूँ 

सभी लड़कियां अपने पार्टनर के साथ लगभग एक जैसा बर्ताव करती हैं, वहीं वह पार्टनर से समान उम्मीद भी रखती हैं। लेकिन अक्सर कई लड़कियां ये कहते सुनी जाती हैं कि वह दूसरी लड़कियों जैसी बिल्कुल नहीं हैं। पार्टनर को इंप्रेस करने या अपनी छवि को अच्छी बनाए रखने के लिए लड़कियां इस तरह की बातें लड़के से कहती हैं।


मुझे जलन नहीं होती

लड़कियां कई बार अपने जीवन में यह झूठ बोलती हैं कि उन्हें दूसरी लड़की से जलन नहीं होती। अपने पार्टनर की फीमेल दोस्तों को लेकर वह इस तरह से जाहिर करती हैं कि उन्हें जलन नहीं हो रही। हालांकि जब पार्टनर उन्हें छोड़कर किसी दूसरी लड़की को अटेंशन देता है, तो लड़कियों को बुरा लगता है और जलन भी हो सकती है।


मुझे कुछ नहीं चाहिए

अधिकतर लड़कियों को तोहफे, सरप्राइज आदि पसंद होता है लेकिन वह अपने पार्टनर से हमेशा यही कहती हैं कि उन्हें गिफ्ट नहीं चाहिए। लड़कियां इस तरह का झूठ बोलती है, जिसे सच समझने की गलती न करें।

मेरा कोई क्रश नहीं

कई बार लड़कियां कहती हैं कि उन्हें अपने जीवन में अब तक कोई पसंद नहीं आया। लव लाइफ या क्रश को लेकर लड़कियां झूठ बोल जाती हैं। हर किसी के जीवन में एक पल ऐसा आता है जब उन्हें किसी के लिए कुछ खास महसूस हुआ हो। लेकिन सिंगल लड़कियां शुरुआत में लड़के से यही कहती हैं कि वह अब तक किसी के प्यार में नहीं रही हैं।


नेचुरल ब्यूटी

लड़कियों से अगर पूछे कि आज वह इतनी सुंदर कैसे लग रहीं, उन्होंने कौन सा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल किया है या वह अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए क्या करती हैं? तो लड़कियां सच नहीं बतातीं। खासकर लड़कों से कभी नहीं कहती कि उनकी खूबसूरती का राज क्या है।

#connfessionday, #lifestyle