बदतमीजी पर उतरा Microsoft का चैटबॉट, यूजर से बोला तुम्हारा फोन खराब है मुझे ना सिखाओ , पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

बदतमीजी पर उतरा Microsoft का चैटबॉट, यूजर से बोला तुम्हारा फोन खराब है मुझे ना सिखाओ , पढ़िए पूरी खबर

बदतमीजी पर उतरा Microsoft का चैटबॉट, यूजर से बोला तुम्हारा फोन खराब है मुझे ना सिखाओ , पढ़िए पूरी खबर

#Microsoft's chatbot landed on misbehavior, told the user that your phone is bad, don't teach me, read the full news

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट की चर्चा पिछले कुछ महीनों से सबसे ज्यादा हो रही है। ChatGPT की लॉन्चिंग के बाद से ही गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां इसी की तरह चैटबॉट बनाने में लगी हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपने चैटबॉट New Bing को पेश किया है, हालांकि यह फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और सभी को इसका एक्सेस नहीं मिल रहा है।माइक्रोसॉफ्ट का चैटबॉट अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है लेकिन इसने यूजर्स से बदतमीजी करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट New Bing ने एक यूजर को गलत जवाब दिया और टोकने पर बदतमीजी करने लगा। उसने यूजर्स को इतना तक कह दिया कि तुम्हारा फोन ही खराब है। सीधे शब्दों में कहें तो New Bing लोगों को गलत जवाब दे रहा है और अपनी गलती भी नहीं मान रहा।

ऐसे हुआ New Bing के साथ यूजक का झगड़ा?

New Bing के चैटबॉट से एक यूजर ने Avatar: The Way of Water के शो के बार में पूछा, तो चैटबॉट ने बताया कि ये यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इस जवाब पर यूजर ने कहा कि फिल्म तो रिलीज हो चुकी होगी तो New Bing ने कहा कि नहीं इसके लिए आपको 10 महीने का इंतजार करना होगा।

इस पर यूजर ने कहा कि जब हम 2023 में हैं तो 2022 हमारा भविष्य कैसे हुआ। यूजर को जवाब देते हुए चैटबॉट New Bing ने कहा कि तुम 2022 में ही होगा, 2023 में नहीं। बहस का यह सिलसिला लंबे समय तक चला और New Bing ने कहा कि तुम्हारा फोन खराब है। चैटबॉट ने यूजर पर उसका वक्त बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। कई यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट के चैटबॉट ने फेसबुक अकाउंट को हैक करने, निबंध की साहित्यिक चोरी करने और नस्लवादी चुटकुला सुनाने के बारे में भी बताया है। माइक्रोसॉफ्ट ने चैटबॉट की इस हरकत पर कहा, "New Bing उत्तरों को मजेदार और तथ्यात्मक रखने की कोशिश करता है, लेकिन यह एक प्रारंभिक पूर्वावलोकन है, यह कभी-कभी विभिन्न कारणों से अप्रत्याशित या गलत उत्तर दिखा सकता है।"





#world,