पत्नी के मायके में जाकर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, उतारा मौत के घाट

#Went to his wife's maternal house and attacked with a knife, killed
दिल्ली यहां 40 साल के शख्स की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है साथ ही उस शख्स की पत्नी और मां पर भी जानलेवा हमला किया गया यह घटना कल्याणवास इलाके की है.मरने वाले का नाम नीरज है नीरज के परिवार ने हमला करने का आरोप नीरज की बहन के पूर्व पति पर लगाया है. पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि नीरज की बहन का पूर्व पति उत्तराखंड का निवासी है. वह शनिवार की शाम नीरज के घर में अचानक ही आ धमका और फिर उसने चाकू से नीरज पर हमला कर दिया फिर नीरज की बीवी विमल जो की 38 वर्षीय है और उसके बाद नीरज की 60 वर्षीय मां सुनीता पर भी हमला किया चीख पुकार ऐसी मची के सुनकर दिल देहेल उठे वही चीख पुकार सुनकर नीरज का बेटा और आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे उन्हें देखते ही आरोपी वहां से भाग गया. तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया नीरज की बीवी और मां का इलाज जारी है पुलिस ने नीरज के बेटे विनीत की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है#crime,