स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की आशा और उषा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, आंदोलन कर रही आशा और उषा कार्यकर्ताओं की मांग - News Vision

खबरे

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की आशा और उषा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, आंदोलन कर रही आशा और उषा कार्यकर्ताओं की मांग

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की आशा और उषा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, आंदोलन कर रही आशा और उषा कार्यकर्ताओं की मांग

#Asha and Usha workers raised slogans against the health department, Asha and Usha workers are protesting

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की आशा और उषा कार्यकर्ता व पर्यवेक्षकों ने चिंता और बढ़ा दी है। इन मैदानी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 15 मार्च से काम बंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है।टाउन हॉल में इन आशा उषा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। आशा एवं उषा कार्यकर्ताओं के संगठन ने सीटू के बैनर तले हड़ताल शुरू कर दी इस मौके पर आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना है, कि सरकार ने अपने ताजा बजट में आशा और उषा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव नहीं रखा। उनका काम लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उनको मिलने वाला मानदेय अत्यंत कम है। आंदोलन कर रही आशा और उषा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनका मानदेय 10 हजार रुपये और पर्यवेक्षकों का 15 हजार रुपये महीने किया जाए। इसी तरह से उन्होंने यह मांग भी की है कि उनको प्रति माह एक निश्चित तारीख तक मानदेय अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाए। ऐसी तमाम मांगों को पूरा करने के किए जाने आशा और उषा कार्यकर्ता व पर्यवेक्षकों ने एक संयुक्त मोर्चा तैयार की पूरे प्रदेश में हड़ताल की जा रही है।

#jabalpur,