मार्ग पर कोई भी शराब पीता हुआ नज़र आया तो होगी सख्त कार्यवाही - News Vision

खबरे

मार्ग पर कोई भी शराब पीता हुआ नज़र आया तो होगी सख्त कार्यवाही

मध्यप्रदेश में शराब दुकान अहातों के बंद होने के बाद अब पुलिस का पूरा जोर शराब दुकान के आसपास जाम छलका रहे लोगों को रोकने के लिए है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की एक बैठक, गोरखपुर क्राइम ब्रांच ऑफिस में ली जिसमें एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि शराब अहातों के बंद होने के बाद अब यह विशेष रुप से ध्यान रखा जाए कि शराब दुकान के आसपास या मार्ग पर शराबी अपना जमावड़ा ना लगा सके, इसके लिए मोबाइल वेन से इन दुकानों के आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए कहा गया है और यदि शराब दुकान के आस पास भीड लगती हुई दिखाई देती है, तो उसे तुरंत ही अलग करने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने सभी थाना प्रभारियों से स्पष्ट कहा है कि मार्ग पर कोई भी शराब पीता हुआ अगर दिखाई देता है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

#jabalpur,