युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 10 लड़कों ने किए कई राउंड फायर - News Vision

खबरे

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 10 लड़कों ने किए कई राउंड फायर

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 10 लड़कों ने किए कई राउंड फायर

#The young man was shot after running, 10 boys fired several rounds

जबलपुर में कुछ लड़कों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बुधवार देर रात पांच बाइक पर 10 लड़के युवक के घर पहुंचे। वह घर के बाहर टहल रहा था, बाइक से उतरते ही एक आरोपी ने गोली चलाना शुरू कर दिया। युवक इधर-उधर भागता रहा। हमलावर ने कई राउंड फायर किए। गनीमत यह कि हमलावरों के निशाने चूक गए और युवक की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक नवरात्र में जवारे निकलने के दौरान हनुमानताल में रहने वाले रवि तिवारी और आयुष चौधरी में धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया था। आयुष और उसके साथी संजय चौधरी, रोहित प्रजापति और बाबुल कुचबंधिया ने रवि के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। रवि ने इसकी शिकायत हनुमानताल पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस ने आयुष और उसके साथियों को गिरफ्तार भी किया था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने रवि पर फायरिंग कर दी।

#jabalpur, #ekaawaz, #indianews,