मां बड़ी खेरमाई का आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम शिवराज, लाडली बहना योजना कार्यक्रम को प्रारंभ करने के पहले लिया मां जगत जननी का आशीर्वाद - News Vision

खबरे

मां बड़ी खेरमाई का आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम शिवराज, लाडली बहना योजना कार्यक्रम को प्रारंभ करने के पहले लिया मां जगत जननी का आशीर्वाद

मां बड़ी खेरमाई का आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम शिवराज, लाडली बहना योजना कार्यक्रम को प्रारंभ करने के पहले लिया मां जगत जननी का आशीर्वाद

#CM Shivraj arrived to seek the blessings of Maa Badi Khermai, took the blessings of Maa Jagat Janani before starting the Ladli Bahna Yojana program

जबलपुर : आज जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से CM शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश के करीबन सवा करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1000 की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे, जिसको लेकर प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना के कार्यक्रम के पूर्व जबलपुर की प्रसिद्ध एवं संपूर्ण महाकौशल की आस्था का केंद्र बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंचे, इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा के पूर्व विधायक अंचल सोनकर, पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, वहीं उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए, इस दौरान सुरक्षा को दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसमें लाडली बहना योजना कार्यक्रम को प्रारंभ करने के पहले मां जगत जननी का CM ने आशीर्वाद लिया

#ekaawaz, #jabalpur, #indianews, #latestnews, #Todaynews,