वन विभाग की छापेमारी में छह तस्‍कर हुए गिरफ्तार - News Vision

खबरे

वन विभाग की छापेमारी में छह तस्‍कर हुए गिरफ्तार

वन विभाग की छापेमारी में छह तस्‍कर हुए गिरफ्तार

#Six smugglers arrested in forest department raid

छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में बाघ की खाल, चार जिंदा मोर तथा बड़ी मात्रा में तेंदुआ, भालू, मोर के अवशेष बरामद किए हैं। इसके अलावा विभाग ने शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार भरमार बंदूक, तीर-कमान, जाली, बरामद भी किए हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-ओडिशा की बार्डर पर एंटी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद एवं वन परिक्षेत्र खरियार ओडिशा के स्‍टाफ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है।

#ekaawaz,  #india, #Chhattisgarh