5 फीट लम्बा साँप देखकर लोगो में मचा हडकंप, पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

5 फीट लम्बा साँप देखकर लोगो में मचा हडकंप, पढ़िए पूरी खबर

5 फीट लम्बा साँप देखकर लोगो में मचा हडकंप, पढ़िए पूरी खबर

#Seeing a 5 feet long snake, there was a stir among the people, read the full news

जबलपुर : जबलपुर में गढ़ा थाना अंतर्गत स्थित सिद्ध नगर छोटी खेरमाई क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, जब यहां पर लगभग साढे पांच फीट लम्बा सांप निकला। परिवार वालों की नजर जैसे ही इस बड़े सांप पर पड़ी तो उनकी चीख निकल पडी, आनन-फानन में सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को मामले की जानकारी दी गई, मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया।गजेंद्र दुबे के अनुसार पकड़ा जहरीली प्रजाति का था। सांप पकड़े जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली, उनका कहना था कि उनके क्षेत्र में पहली बार इतना लंबा सांप देखा गया है, सांप को जैसे ही लोगों ने देखा तो मजमा लग गया। जिसको देखकर सांप भी घबरा गया और एक पत्थर के नीचे जाकर चुपचाप बैठ गया। इसी बीच सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र पहुंचे और उन्होंने सांप को अपने काबू में लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

#ekaawaz, #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #jabalpursamachaar, #trendnews, #viralnews,