लुटेरी दुल्हन 9 लाख का चुना लगाकर हुई फुर्र, अपने पति को दिया बड़ा झटका - News Vision

खबरे

लुटेरी दुल्हन 9 लाख का चुना लगाकर हुई फुर्र, अपने पति को दिया बड़ा झटका

लुटेरी दुल्हन 9 लाख का चुना लगाकर हुई फुर्र, अपने पति को दिया बड़ा झटका

#Robber bride got away with a bribe of 9 lakhs, gave a big blow to her husband

जबलपुर : मेमोरियल साइट पर शादी का विज्ञापन देखकर एक महिला ने एक युवक से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद बकायदा परिवार से फोन पर उसकी बात होने लगी। उसने उन्हें बताया कि उसका एसडीएम के लिए सिलेक्शन हो गया है, कुछ ही दिनों के बाद उसने पैसे की मजबूरी बताकर अपनी जमीन बेचने की बात थी, जिस पर युवक के परिवार के लोगों ने उसकी मदद कर दी। इस दौरान वह कई बार आर्थिक मदद लेने के नाम पर पैसे ऐंठती रही और लगभग ₹9 लाख की रकम ली और फुर्र हो गई। पीड़ित ने मदन महल थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच करने वाले उपनिरीक्षक केसरी नंदन ने बताया कि आमनपुर निवासी विकास तिवारी को मैट्रिमोनियल साइट में एक श्वेता तिवारी नामक युवती का प्रस्ताव आया और युवक ने परिवार के लोगों को फोन पर उससे मिलवाया और वे बहू के रूप में स्वीकार कर चुके थे इस बीच उसने इनके परिवार को बहला-फुसलाकर 9 लाख से ऊपर की रकम ली और फरार हो गई थी। जिसे पुलिस ने अब इटारसी के ग्राम गुडरिया से गिरफ्तार किया है। वही पुलिस अब उन रिश्तेदारों की धरपकड़ में लगी है जिन्होंने परिवार को बेवकूफ बनाया। पुलिस के अनुसार श्वेता पर इटारसी में धोखेबाजी का मामला दर्ज है जिसका वारंट भी निकला हुआ है।

#ekaawaz, #jabalpur, #india, #latestnews, #todeynews,