ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर तीन दोस्त एक्टिवा से छिटककर गिरे दूर, चालक वाहन लेकर हुआ फरार - News Vision

खबरे

ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर तीन दोस्त एक्टिवा से छिटककर गिरे दूर, चालक वाहन लेकर हुआ फरार

 ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर तीन दोस्त एक्टिवा से छिटककर गिरे दूर, चालक वाहन लेकर हुआ फरार
 

#The truck hit such a collision that three friends fell away from the Activa, the driver escaped with the vehicle

जबलपुर : गोहलपुर थाना अंतर्गत रात होते ही शहर में धमाचौकड़ी मचाने वाले ट्रक और हाईवा यमराज बन जाते हैं, जो मार्ग पर चल रहे लोगों को अपना शिकार बनाते नजर आते हैं. कुछ ऐसा ही हादसा गोहलपुर क्षेत्र में उस समय देखने को मिला जब एक्टिवा सवार तीन युवक को एक अशोक लीलैंड वाहन ने टक्कर मारते हुए घायल कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया पूरे नाम मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित एजाज ने बताया कि वह अपने साथी शाहिद और साजिद के साथ फूटा ताल से अपने घर गोहलपुर बस्ती नंबर 1लौट रहे थे तभी गोहलपुर में पीछे से आ रहे अशोक लीलैंड वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनों दोस्त वाहन से छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय जनों ने तत्काल ही 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंचाया जहां और उनका इलाज किया जा रहा है। यह लगभग घटना 12:30 रात्रि की है पुलिस द्वारा मामला कायम कर वाहन के ड्राइवर की तलाश की जा रही है

#ekaawaz, #jabalpur, #accident, #latestnews, #todeynews,