नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Vision

खबरे

नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

#Police arrested accused involved in drug injection business

जबलपुर : बेलबाग पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। जिसके कब्जे से 345 नशीले इंजेक्शन जब्त करने की कार्रवाई की गई है। दरअसल बेलबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कूटी में दो युवक इंजेक्शन की सप्लाई कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया, लेकिन इस बीच दूसरा आरोपी भागने में सफल हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका नाम रितेश चौधरी है और थाना घमापुर का रहने वाला है, वही भागने वाले का नाम रवि दीवानी निवासी घमापुर बताया। थाना प्रभारी प्रियंका केवट के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि घमापुर निवासी रितेश चौधरी और रवि दीवानी नशा करने वालों को नशीली दवाई के इंजेक्शन बेच रहे हैं। सूचना पर दबिश दी गई। जहां जहां दोनों युवक इंजेक्शन बेचते हुए पाए गए। वहीं पुलिस को देखकर रवि दीवानी मौके से फरार हो गया। जबकि घेराबंदी कर रितेश चौधरी को दबोच लिया गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले इंजेक्शन जब्त करते हुए आरोपी रितेश चौधरी के खिलाफ धारा 328 भादवि तथा 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट और 18(सी) औषधि, प्रसाधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की हैं।

#ekaawaz, #jabalpur, #madhyapradesh, #indianews, #latestnews, #todeynews, #trendnews, #khushitimes