जैन मुनि की हत्या को लेकर आक्रोशित जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस - News Vision

खबरे

जैन मुनि की हत्या को लेकर आक्रोशित जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

जैन मुनि की हत्या को लेकर आक्रोशित जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

#Outraged over the murder of Jain monk, the Jain community took out a silent procession

जबलपुर : कर्नाटक पिछले दिनों जैन की हत्या को लेकर जबलपुर का जैन समाज भी आक्रोशित है। लेकर आज बड़ी संख्या में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला और हत्यारों को पकड़ कर फांसी की सजा देने की मांग की। जैन समाज द्वारा आज अपने-अपने प्रतिष्ठान आधे समय के लिए बंद भी रखे गए हैं। बड़ी संख्या में शामिल जैन समाज के अनेक युवाओं एवं महिलाओं जैन मुनि के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए, एक ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा जिसमें उन्होंने जैन समाज के मुनियों की रक्षा एवं जो कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या हुई है उसको लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए। हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है। आज के जुलूस में जैन समाज के पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, धीरज पटेरिया, अनुराग गढ़वाल , विजय जैन चुन्ना, मनीष जैन कल्लू, पिंकी जैन, शरद अग्रवाल सहित अनेक अन्य समाज के गणमान्य नागरिक भी मौन जुलूस में शामिल हुए। वही जैन समाज के युवा भी बड़ी संख्या में शामिल थे वहीं महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर एवं काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज करा रही थी।

#ekaawaz, #jabalpur, #latestnews, #todeynews, #jainsamaj, #khushitimes,