ट्रैक्टर की ट्राली चुराने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Vision

खबरे

ट्रैक्टर की ट्राली चुराने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रैक्टर की ट्राली चुराने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

#Police arrested the thieves who stole tractor trolley

जबलपुर पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्राली चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्राली को ट्रेक्टर में फंसा कर जबलपुर से दमोह ले गए थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जबलपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल 27 जून को सिहोरा निवासी नवरत्न पटेल और बलराम पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के बाड़े में ट्राली खड़ी हुई थी। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रैक्टर की ट्राली चुरा ली गई। घटना के बाद मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार सिहोरा निवासी मकबूल खान (20), अजय यादव (27) को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने दमोह निवासी सोहन सिंह लोधी के साथ मिलकर ट्राली को चोरी करना कबूल किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह जबलपुर से रात में ट्रैक्टर की मदद से ट्राली को चुराकर दमोह में ले गए थे। जहां ट्राली को छिपा दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपियों से चोरी हुई ट्राली को जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है।

#ekaawaz, #jabalpur, #india, #madhyapradesh, #latestnews, #crime