घर में चल रहे जुआ फड़ पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मारा छापा, पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

घर में चल रहे जुआ फड़ पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मारा छापा, पढ़िए पूरी खबर

घर में चल रहे जुआ फड़ पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मारा छापा, पढ़िए पूरी खबर

#Crime branch and police raided the gambling racket going on in the house, read the full news

Highlights : बरामद किये गए 45,000 रूपये, 5 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल

जबलपुर : तिलवारा थाना अंतर्गत स्थित फॉरेस्ट नाका बजरंग नगर में एक घर में चल रहे जुआ फड़ पर क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस ने छापा मारा, पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई, मौके पर पुलिस ने 2 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए तिलवारा पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि फॉरेस्ट नाका क्षेत्र में जुआ संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो वहां जुआ खेलते लोग पाए गए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जुए में हार जीत में लगी ₹45000 की रकम सहित 5 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल को जप्त किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों जुआरी तिलवारा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है।पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
#ekaawaz, #jabalpur, #indianews, #latestnews, #todeynews, #khushitimes, #topnewsportal, #googletopnews, #googlenews,