मलेरिया के 12 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप - News Vision

खबरे

मलेरिया के 12 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप

मलेरिया के 12 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप

#There was a stir in the health department after getting 12 malaria patients

बरसात के दिनों में जल जमा होने से मच्छरों की उत्पत्ति अधिक मात्रा में हो रही है और इससे जन स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। पाली विकासखंड के सोनईपुर मैं मलेरिया के 12 मरीजों को मिलने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से सात मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के अंतर्गत पोंटापानी पंचायत के सोनइपुर गांव में जलजमाव के कारण 12 लोग मलेरिया की जद में आ गए। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने यहां कैंप लगाने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया। जबकि विधायक के द्वारा पीड़ितों के साथ-साथ ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी बांटी गई। कोरबा के सीएमएचओ डॉक्टर एसएन केसरी ने बताया कि सोनपुर में 12 लोगों को मलेरिया से पीड़ित पाया गया था। इनमें से सात लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं और वर्तमान में पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है।

#ekaawaz, #WHO, #latestnews, #todeynews,