अवैध रूप से आई भारत बांग्लादेशी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार - News Vision

खबरे

अवैध रूप से आई भारत बांग्लादेशी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से आई भारत बांग्लादेशी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

#Gang rape of Bangladeshi minor who came to India illegally, 4 accused arrested

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक बांग्लादेशी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने दलालों के झांसे में आकर रोजगार के लिए दो अन्य किशोरियों के साथ अवैध रूप से सीमा पार की थी। उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना क्षेत्र के बनेश्वरपुर बाजार से उन्हें एक युवक कार से कोलकाता ले जा रहा था। रास्ते में बागदा हेलेंचा इलाके के एक पोल्ट्री फार्म में चार युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस दौरान दो अन्य किशोरियों ने भागकर गांव में शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचकर बागदा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

#ekaawaz, #india, #latestnews, #todeynews,