इस तरह की स्त्रियां चमका देती हैं पति का भाग्य, बना देती हैं भिखारी से राजा
#Such women brighten husband's fortune, make a king from a beggar
आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में सफलता के मार्ग से लेकर वैवाहिक जीवन से जुड़ी अच्छी बातों के बारे में बताया है
Chanakya niti : चाणक्य नीति में उन बातों का उल्लेख किया गया है जो मनुष्य के जीवन को सफल बनाती हैं. आचार्य चाणक्य की इन बातों को स्मरण कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को सरल बना सकता है. आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रमाणिक माना जाता है.
चाणक्य ने अपने ग्रंथ में अच्छी बुरी बातों का वर्णन किया है. चाणक्य को कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञों माना जाता है ऐसे में आज के समय में लोग इनकी बातों का स्मरण करते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में सफलता के मार्ग से लेकर वैवाहिक जीवन सभी बातों का उल्लेख किया है. आचार्य ने बताया है कि कैसी स्त्रियां पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं.
चाणक्य का मानना है कि एक रिश्ते में पत्नियां अहम रोल निभाती हैं. यदि स्त्री अच्छे गुणों वाली हो तो वो व्यक्ति को भिखारी से राजा बना सकती है. तो चलिए जानते हैं चाणक्य ने अपने ग्रंथ में किस तरह की स्त्रियों को आदर्श पत्नी बताया है.
धार्मिक लड़कियां-
आचार्य चाणक्य की मानें तो धार्मिक लड़कियां शादी के रिश्ते में सामंजस्य बैठाना अच्छे से जानती हैं. धार्मिक किस्म की लड़कियां ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं. धार्मिक होने की वजह से ऐसी लड़कियां सही गलत को अच्छे से समझती हैं, जिससे वो कोई गलत काम नहीं करती हैं. ऐसी लड़कियों द्वारा सुबह शाम पूजा करने से घर में सकारात्मक बढ़ती है.धैर्यवान लड़कियां
धैर्य किसी भी परिस्थिति के लिए अच्छा माना जाता है. आचार्य चाणक्य ने भी अपने ग्रंथ में धैर्यवान लड़कियों को शादी के लिए अच्छा बताया है. आचार्य के मुताबिक ऐसी लड़कियां हर परिस्थिति को धैर्य से हैंडल करती हैं. धैर्य होने के चलते वो सही फैसला ले पाती हैं. साथ ही हर घड़ी में पति के साथ खड़ी रहती हैं.शांत स्वभाव की लड़कियां
एक रिश्ते में मधुरता बहुत जरूरी है ऐसे में आचार्य चाणक्य ने शादी के लिए शांत स्वभाव की लड़कियों को अच्छा बताया है. शांत स्वभाव की लड़कियां रिश्ते में मिठास कायम रखती हैं. गुस्सा नहीं करने के चलते रिश्ते में लड़ाइयां नहीं होती हैं. ऐसे में घर में शांति बनाए रखती हैं. साथ ही पति पत्नी के बीच विवाद नहीं होता है.संतोष करने वाली लड़की
आचार्य चाणक्य की मानें तो संतोष करने वाली लड़कियां रिश्तों को अच्छे रखती हैं. इनमें संतोष होने के चलते ये किसी भी परिस्थिति में डटकर खड़ी रहती हैं. इनमें किसी प्रकार का लालच नहीं होता है. ये विषम स्थिति में भी पति के साथ खड़ी रहती हैं और हौसला बढ़ाती हैं.Disclamire : (यहां दी गई जानकारियां केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं.हम इसकी पुष्टि नहीं करते )
#ekaawaz, #chanakyaniti,
