महिलाएं और युवतियां की बना कर अश्लील तस्वीरे आरोपी ने दी बड़ी टेंशन, परिवारों को गुज़रना पड़ रहा बेहद शर्मनाक स्थिति से
#Obscene pictures of women and girls, the accused gave a lot of tension, families have to go through a very embarrassing situation
जबलपुर : जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में एक मोहल्ले में रहने वाली एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं और युवतियां इन दिनों बेहद तनाव में है किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा इन महिलाओं और युवतियों की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा हैअज्ञात आरोपी महिलाओं और युवतियों के चेहरे गंदी फोटो के साथ पेस्ट करके उन्हें सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पोस्ट कर रहा है इतना ही नहीं एक ही परिवार के महिला और पुरुष सदस्यों के फोटो गंदे तरीके से बनाकर पोस्ट किए जा रहे हैं जिससे अनेक परिवार बेहद शर्मनाक स्थिति से गुजर रहे हैं सोमवार को सभी पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची यहां उन्होंने एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला के सामने अपनी परेशानी बताई इन पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि यह गंदी हरकत करने वाला कोई मोहल्ले का ही निवासी है जो उनकी प्रत्येक हरकत पर निगाह रखता है महिलाओं ने इस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की और ऐसा ना होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला ने महिलाओं की इस शिकायत पर पुलिस साइबर सेल को तुरंत जांच करने और अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं#ekaawaz, #jabalpur, #india, #latestnews, #todeynews, #obsencepicturewomenandgirls,
