पति ने लगाईं फांसी, पत्नि ने दर्ज कराई थी पति के खिलाफ रिर्पोट
#Husband hanged himself, wife had filed a report against him
भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल खुदकुशी के सही कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जॉच में सामने आया है कि मृतक का अपनी पत्नि से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नि ने पुलिस में शिकायत की थी। इसे लेकर पति दुखी हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमराई परिसर में पत्नि के साथ किराये के मकान में रहने वाला 34 वर्षीय सूरज सिंह जाटव प्राइवेटकाम करता था। बुधवार सुबह लगभग 9 बजे उसके मकान मालिक ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया की सूरज का कमरा दो दिन से बंद है, और भीतर से काफी दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पहुंची ने भीतर जाकर देखा तो कमरे में सूरज का शव फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई। शुरुआती पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया की बीती 13 अगस्त रविवार को उसका पति सूरज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे दुखी होकर वह बहन के घर अमराई परिसर चली गई थी। और उसने बाग सेवनियां थाने में पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। बताया गया है की पत्नि के पुलिस में शिकायत करने की बात जानकर सूरज दुखी हो गया था। पुलिस का अनुमान है कि इसी कारण सूरज ने 14 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस आगे की जॉच कर रही है।
#ekaawaz, #madhyapradesh, #india, #latestnews, #todeynews,
