हाइवे पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में हुआ बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार, पत्नी की मौत - News Vision

खबरे

हाइवे पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में हुआ बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार, पत्नी की मौत

हाइवे पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में हुआ बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार, पत्नी की मौत

#In an attempt to save a cow sitting on the highway, a couple riding a bike met with an accident, the wife died

भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में रात के समय मेन रोड पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार होकर गंभीर रुप से घायल हो गये। इलाज के दौरान पत्नि की हॉस्पिटल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जॉच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार औबेदुल्लागंज के बरखेड़ा पिपलानी में रहने वाले दीप सिंह ने बताया की वह रविवार रात वह पत्नी रेखा सिंह (38) को बाइक से लेकर सीहोर में रहने वाले अपने बेटे के पास जा रहे थे। मिसरोद इलाके में स्थित राधापुरम कॉलोनी के सामने सड़क पर अचानक गाय नजर आने पर उसे बचाने के प्रयास में उन्होनें बाइक मोड़ी तो सामने गड्ढा आ गया। गड्ढे में जाकर बाइक बेकाबू होकर गिर गई। घटना में दीप सिंह को कम लेकिन चेहरे के बल गिरने से उनकी पत्नी को मुंह और सिर में गंभीर चोट आई थी। जैसै-तैसै दोनो को इलाज के लिये मंडीदीप के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रेखा सिंह की हालत बिगड़ती देख उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमीदिया में इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार नाजूक होती गई, आखिरकार बीती सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

#ekaawaz,, #madhyapradesh,  #jabalpur, #latestnews, #todaynews, #topnews, #newsinhindi, #hindinews, #न्यूज़, #ताज़ासमाचार, #ब्रेकिंगन्यूज़, #न्यूज़वीडियो, #ताजान्यूज़, #न्यूज़लाइव, #हिंदीन्यूज़लाइव, #आजतकन्यूज़समाचार, #hindinewschannel, #NewsHindi, #hindustantimes, #Aljazeera, #thelallantop,