अजब-गजब चोर : घर में चोरी करने से पहले खाई मिठाई फिर लाखों की चोरी
#Strange thief: ate sweets before stealing in the house, then stole lakhs
पहले उन्होंने मिठाई और फल खाए फिर चोरों ने बच्चों की गुल्लक भी चुरा ली
मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला शादी में गया था परिवार-पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। आसपास के खंगाले जा रहे कैमरे। चोरों ने बच्चों की गुल्लक भी चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज के बाद पड़ताल करने में पुलिस की टीम लग गई है। शुक्रवार रात शादी में गए परिवार का घर चोरों ने खंगाल डाला। पहले उन्होंने मिठाई और फल खाए। इसके बाद नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुटीक का काम करते हैं इमरान
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के चावल वाली गली श्याम नगर निवासी इमरान का बुटीक का काम है। शुक्रवार को वह परिवार के साथ कैंट स्थित रिश्तेदारी में शादी में गए थे। रात अधिक होने पर वह रिश्तेदारी में रुक गए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी नदीम ने फोन कर मामले की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर 40 हजार रुपये, करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, बच्चों की गुल्लक और कीमती सामान भी ले गए। घर में मिठाई का डिब्बा और फल रखे थे। रात में चोरों ने आराम से मिठाई और फल भी खाए थे।सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि रात में पुलिस की गश्त नहीं होती। इसके चलते ही बदमाशों के हौसले बुलंद रहते हैं। उन्होंने लगातार गश्त करने की मांग की#ekaawaz, #india, #latestnews, #todeynews, #trendingnews,
