सरेराह युवती की गोली मारकर हत्या, जबलपुर में नौकरी करती थी युवती - News Vision

खबरे

सरेराह युवती की गोली मारकर हत्या, जबलपुर में नौकरी करती थी युवती

सरेराह युवती की गोली मारकर हत्या, जबलपुर में नौकरी करती थी युवती

#Sarerah girl shot dead, girl used to work in Jabalpur

नरसिंहपुर । सिंधी कॉलोनी शीतल धर्मशाला के पास गुरुवार की देर रात 20 साल की युवती की हत्‍या कर दी गई। जबलपुर में कहीं नौकरी करती थी और अमरावती एक्सप्रेस से गोटेगांव अपने घर लौटी थी। किसी सिरफिरे युवक ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरा वाकया सीसी टीवी में कैद हो गया है। सूचना पाते ही गोटेगांव पुलिस घटनास्थल पहुंची और अपराधी की तलाश कर जांच पड़ताल में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस ने जिन सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। उनमें एक युवती पैदल चलती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ- साथ एक युवक भी दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। इस घटना के बाद लोगों में खौफ है।

गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचीं। गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी ने बताया कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। आरोतिप की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा।

#ekaawaz, #todeynews, #latestnews, #jabalpur, #crime,