इस शहर में कोरोना की दस्तक, दक्षिण भारत की यात्रा कर लौटी दो संक्रमित महिलाएं - News Vision

खबरे

इस शहर में कोरोना की दस्तक, दक्षिण भारत की यात्रा कर लौटी दो संक्रमित महिलाएं

इस शहर में कोरोना की दस्तक, दक्षिण भारत की यात्रा कर लौटी दो संक्रमित महिलाएं 

#Corona knocks in this city, two infected women return after traveling to South India

अहमदाबाद| गुजरात में लंबे समय के बाद कोरोना की दस्तक हुई है| गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक साथ दो महिलाएं कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है| दोनों महिलाओं के सैंपल जिनो सिकवन्स के लिए भेज दिए गए हैं| साथ ही दोनों महिलाओं को होम आइसोलेट भी कर दिया गया है| बता दें कि केरल में जेएन1 नए वेरिएंट को लेकर देशभर में दहशत है| ऐसे में गांधीनगर में कोरोना के दो मामले सामने आने से हड़कम्प मच गया है| गांधीनगर के सेक्टर 6 में रहनेवाली दोनों महिलाएं दक्षिण भारत की यात्रा कर लौटी हैं| दूसरी ओर 24 घंटों के भीतर देश में 335 नए मामले सामने आए हैं| उत्तर प्रदेश और केरल में कोरोना से पांच लोगों के मौत की खबर है| केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक में एडवाइजरी जारी कर दी गई है| कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने सभी वरिष्ठ नागरिकों समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क लगाने की नसीहत दी है| साथ ही यह भी कहा है कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना आवश्यक है| 

उधर केन्द्र सरकार ने राज्यों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है| इसके अंतर्गत केन्द्र की ओर कहा गया है कि कोविड को लेकर उत्पन्न हालात पर राज्य लगातार नजर बनाए रखें| साथ ही जिला स्तर पर आनेवाले एसएआरआई और आईएलआई केस की रिपोर्ट का सर्वेलन्स करने का आदेश दिया गया है| राज्यों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करने के लिए निर्देश दिया गया है| पॉजिटिव सैम्पल को जिनोम सिकवेन्सिंग के लिए आईएनएसएसीओजी लैब में भेजने की नसीहत दी गई है|

#ekaawaz, #todeynews, #latestnews, #corona, #gujrat, #news, #viral,