I Love You तुम अपना ख्याल रखना; सुसाइड नोट लिखकर प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका के घर मिला शव - News Vision

खबरे

I Love You तुम अपना ख्याल रखना; सुसाइड नोट लिखकर प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका के घर मिला शव


#I love you, take care of yourself; Lover hanged himself by writing suicide note, dead body found at girlfriend's house

उत्तर प्रदेश  के मैनपुरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र का शव उसके पड़ोस के घर में मिला। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। घर वालों ने छात्र की हत्या करके शव को पंख से लटकाए जाने का आरोप लगाया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने छात्र की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जो उसने अपनी प्रेमिका के नाम लिखा है। छात्र के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या के कारणों का पता लगाने की बात कही है।


बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवरनिया में 16 वर्षीय किशोर 11वीं के छात्र गौतम पुत्र सुभाष का शव गांव के ही लाल सिंह के मकान में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। छात्र का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने शव को पंखे से उतार कर नीचे रखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। इस दौरान छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मौत का सही कारण जानने के लिए मृतक के भाई विपिन कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं हैं। वहीं परिजनों ने लाल सिंह के घर वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में क्षेत्राधिकार भोगांव सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। रविवार सुबह पुलिस को शव के लड़के होने की सूचना मिली थी। मौके से जानकारी जुटा गई है, जांच जारी है।

गांव की ही लड़की से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पड़ोसी के घर में जिस छात्र का शव मिला है वह जनता इंटर कॉलेज छिबरामऊ में 11वीं का छात्र था। छात्र का गांव की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुसाइड से पहले छात्र गांव की ही एक किशोरी के साथ छिबरामऊ में ही नुमाइश देखने गया था देर रात लौटा था। इसके बाद उसने सुसाइड नोट लिखा और फिर फंदे से लटक गया। अगले दिन जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो छात्र के शव को पंखे से नीचे उतारा गया।

#ekaawaz, #todeynews, #latestnews, #uttarpradesh,