16 साल की लडक़ी से किया वर्चुअल गैंगरेप - News Vision

खबरे

16 साल की लडक़ी से किया वर्चुअल गैंगरेप

16 साल की लडक़ी से किया वर्चुअल गैंगरेप

#Virtual gangrape of 16 year old girl

लंदन। ब्रिटेन में पहली बार एक 16 साल की लडक़ी से मेटावर्स में रेप का मामला सामने आया है। ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक,पीडि़ता का आरोप है कि एक वर्चुअल रिएलिटी गेम में कुछ अनजान लोगों ने उसके अवतार के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसे शारीरिक तौर पर तो कुछ नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक उसके दिमाग पर रेप पीडि़ता जितना ही गहर असर पड़ा है। पीडि़ता ने वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट पहन रखे थे। मेटावर्स में रेप के बाद ये पहला मामला है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है।

#ekaawaz, #todeynews, #virtualgangrape, #metaverse, #onlinerape