दो वाहनों ने मारी ठोकर, बैंक कर्मी समेत 2 की मौत - News Vision

खबरे

दो वाहनों ने मारी ठोकर, बैंक कर्मी समेत 2 की मौत

दो वाहनों ने मारी ठोकर, बैंक कर्मी समेत 2 की मौत

#Two vehicles collided, 2 including bank employee died

भिलाई। भिलाई के टाउनशिप एरिया में एक तेज रफ्तार कार चालक ने बुलेट सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट चालक हवा में उछल कर दूर जा गिरा और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। उसे सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां अधिक ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हो गई।, वहीं भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एक बैंक कर्मी की भी हादसे में मौत हुई है।​​​​परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात 11 बजे भिलाई नगर थाना क्षेत्र में पंथी चौक के पास यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान देव बाग के रूप में हुई है। वो सेक्टर-10 स्थित लेटेस्ट फैशन शॉप में काम करता था। काम करने के बाद रात में अपने घर तालपुरी जा रहा था।

इधर, भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एक बैंक कर्मी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी सौरभ गुप्ता (37 साल) के रूप में हुई है। वो एचडीएफसी बैंक की कुम्हारी ब्रांच में काम करता था। वहीं विद्युत नगर दुर्ग में रहता था और शुक्रवार रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। कुम्हारी से दुर्ग के बीच यह हादसा हुआ है।

#ekaawaz,#todeynews, #latestnews, #accident,