हाईकोर्ट ने वकील को दिया बड़ा झटका, इस कारण सुनाई जेल की सजा - News Vision

खबरे

हाईकोर्ट ने वकील को दिया बड़ा झटका, इस कारण सुनाई जेल की सजा

हाईकोर्ट ने वकील को दिया बड़ा झटका, इस कारण सुनाई जेल की सजा


नई दिल्ली:
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक वकील को ही जेल की सजा सुना दी। मंगलवार को हुई एक मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोर्ट की आपराधिक अवमानना के दोषी वकील को 6 महीनों के लिए जेल भेजने का फैसला सुना दिया। इतना ही नहीं वकील पर जुर्माना भी लगाया गया है। आरोप हैं कि एक याचिका में वकील की तरफ से जजों पर ही गंभीर आरोप लगा दिए गए थे।

वकील वीरेंद्र सिंह की तरफ से एक आपराधिक अपील दाखिल की गई थी, जिसे 14 जुलाई 2022 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इस याचिका में कई जजों के खिलाफ मनमाने व्यवहार, भेदभाव जैसे आरोप लगाए गए थे और उनका नाम भी शामिल किया गया था। अब सुनवाई के दौरान जज ने वकील से पूछा कि क्या वे इन आरोपों को वापस लेना चाहते हैं, तो सिंह ने इनकार कर दिया।

तब जज ने पाया कि ये आरोपी पीड़िता अपीलकर्ता नहीं, बल्कि सिंह की सलाह पर लगाए गए थे। जज ने कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया और इस मामले को डिविजन बेंच के सामने रखने के आदेश दिए।

मंगलवार को जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस शैलेंद्र कौर इसे लेकर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने पाया कि सिंह को माफी मांगने का भी मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और अपने आरोपों पर अड़े रहे। कोर्ट ने कहा, ‘यह दिखाता है कि उन्हें कोई पश्चाताप नहीं है।

#ekaawaz, #todeynews, #latestnews, #delhi,