नागपुर से आ रहा था लोहे से भरा ट्रक, राज मिस्त्री को कुचला - News Vision

खबरे

नागपुर से आ रहा था लोहे से भरा ट्रक, राज मिस्त्री को कुचला

नागपुर से आ रहा था लोहे से भरा ट्रक, राज मिस्त्री को कुचला

#A truck full of iron was coming from Nagpur, crushed a mason

मध्य प्रदेश , जबलपुर :  गोहलपुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि Accident In Jabalpur : ट्रक को भागलपुर बिहार निवासी कुंदन मंडल चला रहा था। पुलिया के पास पैदल जा रहे खजरी खिरिया निवासी सौरभ झारिया चपेट में आ गया, मौके पर मौत हो गई


गोहलपुर थाने के पास पुलिया में रविवार की देर रात एक लोहे के सरिये से भरा एक ट्रक पुल को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस घटना में राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हाे गया। वहीं पुलिस सोमवार को भी ट्रक को नाले से नहीं निकाल पाई। ट्रक में लोहे के सरिया होने की वजह से उसे हटाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने ट्रक मालिक से संपर्क कर वाहन हटवाने का प्रयास किया है।

ट्रक को भागलपुर बिहार निवासी कुंदन मंडल चला रहा था

गोहलपुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि देर रात नागपुर से लोहे की सरिया लेकर ट्रक आ रहा था। ट्रक को भागलपुर बिहार निवासी कुंदन मंडल चला रहा था। पुलिया के पास पैदल जा रहे खजरी खिरिया निवासी 24 वर्षीय सौरभ झारिया ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक को बुलाया गया है

वहीं ट्रक पुलिया काे तोड़कर नाले में जा घुसा। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रक मालिक को बुलाया गया है कि ट्रक से सरिया हटवाकर ट्रक को नाले से बाहर निकाला जा सके। पुलिस के अनुसार इस घटना में और कोई अन्य घायल नहीं हुआ है।

#ekaawaz, #todeynews, #latestnews, #madhyapradesh, #jabalpur,