कॉलेज स्टूडेंट से मोबाइल की लूट, निकला था मार्निंक वॉक पर - News Vision

खबरे

कॉलेज स्टूडेंट से मोबाइल की लूट, निकला था मार्निंक वॉक पर

कॉलेज स्टूडेंट से मोबाइल की लूट, निकला था मार्निंक वॉक पर

#Mobile stolen from college student who was out on morning walk

बिलासपुर। बिलासपुर में कॉलेज स्टूडेंट के साथ मारपीट कर बादमाशों ने मोबाइल व पैसे लूट लिए। छात्र मार्निंग वॉक से लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने पहले उसे रोका और फिर मारपीट की और चाकू दिखाकर मोबाइल लूट लिए। इतना ही नहीं डरा-धमकाकर उसके फोन-पे का पासवर्ड पूछा और दो हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।


घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सरगुजा जिले के थाना उदयपुर के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले सुमित कुमार शाक्य बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी स्थित हॉस्टल में रहता है। वह BSC थर्ड ईयर का स्टूडेंट है।


जानकारी के अनुसार, सुमित शुक्रवार की सुबह पांच बजे हॉस्टल से पुलिस ग्राउंड दौड़ने गया था। वहां मार्निंक वॉक करते हुए वह सुबह छह बजे ज्वाली नाला के पास पहुंचा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उसका पीछा करते हुए आए और उसे रोक लिया।

#ekaawa, #chhattisgarh, #todeynews, #latestnews,