Jabalpur : सगे भाइयों पर किया चाकू से हमला, चौपाटी में अफरा-तफरी का माहोल - News Vision

खबरे

Jabalpur : सगे भाइयों पर किया चाकू से हमला, चौपाटी में अफरा-तफरी का माहोल



Highlights :

  • राकेश गुप्ता सदर चौपाटी में चाट का ठेला लगाता है
  • अभद्रता करते हुए शराब पीने के लिए रुपये मांगे
  • थाने में रिपोर्ट के बाद से मारियो रंजिश रखने लगा था

जबलपुर। सदर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने दो सगे भाइयों पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए भिजवाते हुए पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। केन्ट पुलिस ने बताया कि सदर निवासी राकेश गुप्ता सदर चौपाटी में चाट का ठेला लगाता है। कुछ समय पूर्व राकेश ने कटंगा निवासी मारियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट की थी, जिसके बाद से मारियो उनसे रंजिश रखने लगा था।

अभद्रता करते हुए शराब पीने के लिए रुपये मांगे

राकेश भाई मयंक के साथ चौपाटी स्थित अपनी दुकान में खड़ा था। तभी वहां मारियो अपने साथी के साथ पहुंचा और राकेश से अभद्रता करते हुए शराब पीने के लिए रुपये मांगे। राकेश ने इंकार किया, तो मारियो ने उस पर चाकू से वार कर दिया। राकेश की आवाज सुनकर उसका भाई मयंक बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपितों ने मयंक के सीने में भी चाकू घोंपा दिया। इससे चौपाटी में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। खून से लथपथ दोनों भाईयो को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

लूडो खेल रहे युवको की पिटाई

लूडो खेल रहे युवकों के साथ रविवार को कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि भानतलैया निवासी रॉकी बेन दोस्त दुर्गेश के साथ लूडो खेल रहा था। तभी वहां प्रमोद ठाकुर पहुंचा। लूडो खेलने पर आपत्ति की और अभद्रता कर दी। रॉकी ने विरोध किया, तो प्रमोद व उसके साथी ने उससे व दुर्गेश से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी वहां से भाग निकलेे।