Jabalpur Crime : मक्का नगर में युवक की हत्‍या, आंखों के सामने ही मार डाला - News Vision

खबरे

Jabalpur Crime : मक्का नगर में युवक की हत्‍या, आंखों के सामने ही मार डाला


Jabalpur Crime : मक्का नगर में मोहर्रम के बीच दो युवकों से पुरानी रंजिश में हत्‍या को अंजाम दिया। घर वाले देखते ही रह गए अरहान बेदम हाे गया। स्‍वजन अस्‍पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब जक बहुत देर हो चुकी थी। युवक जींदगी की जंंग हार चुका था। 

वहीं रांझी में मंगलवार रात चाकूबाजी और ओमती मे मारपीट की वारदातें हो गईं।

रांझी में चाकूबाजी, ओमती में मारपीट

रांझी पुलिस ने बताया कि शोभापुर निवासी संतोष रजक की न्यू शोभापुर रेल फाटक के पास ड्राइक्लीनिंग की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान के पास बैठा था। तभी वहां प्रफुल्ल गुप्ता और लकी गुप्ता पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। उसने इंकार किया तो दोनों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। ओमती पुलिस ने बताया कि आनंद नगर रजा चौक निवासी वसीम खान मंगलवार रात सवारी देखने ओमती चौक गया था जहां इरशाद और शादाब मिले और रंजिश के चलते उससे मारपीट कर दी।