Jabalpur News: एसडीपीआई कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न - News Vision

खबरे

Jabalpur News: एसडीपीआई कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न


जबलपुर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का यूनिट कार्यकर्ता सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष इरफानुलहक अंसारी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखे। पूर्व जिला अध्यक्ष फुरकान अंसारी ने सभा को संबोधित किया, जबकि विशेष अतिथि मुख्तार नादिर ने अपनी इंकलाबी शेरों से सभा को प्रभावित किया।


इरफानुलहक अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समस्याओं का समाधान संगठन की ताकत से ही संभव है। उन्होंने कहा कि एसडीपीआई एक प्रभावशाली प्लेटफार्म है और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

पूर्व जिला अध्यक्ष फुरकान अंसारी ने पार्टी का परिचय देते हुए उसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी हमेशा मुसलमानों और दलितों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने रोहित मूल से लेकर बाबरी मस्जिद और माप लिंचिंग जैसे मुद्दों पर एसडीपीआई की लड़ाइयों का उल्लेख किया।

सभा का संचालन रफीक अंसारी ने किया और जिला अध्यक्ष ने सभा में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिला महासचिव नियाज अंसारी, महमूद अहमद, लियाकत भाई, मुजाहिद अंसारी, मोहम्मद अजहर, अब्दुल रहमान, शहाबुद्दीन, ताजुद्दीन और डॉक्टर अब्दुल रशीद समेत अन्य उपस्थित थे।