
किसी को यह यकीन ही नहीं था कि युवक की हत्या उसके भाई ने की है. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना को लेकर जांच की गई. इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए. शक होने पर आरोपी भाई से पूछताछ की गई. काफी देर तक वह पुलिस को गुमराह करता रहा. जब सख्ती की गई तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
हत्या की वारदात गोमिया के कथारा ओपी क्षेत्र के गांव झिरकी में हुई. मृतक और हत्यारा ममेरे-फुफेरे भाई थे. फुफेरे भाई विनोद ने अपने ममेरे भाई मनीष की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, विनोद का एक लड़की से बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उनके बीच खूब बातचीत हुआ करती थी. दोनों की शादी भी तय हो चुकी थी. कुछ दिनों से विनोद को लड़की पर शक होने लगा था. उसे लगता था कि वह किसी ओर से भी बात करती है. विनोद ने इसके बारे में पता किया, उसने जब लड़की की कॉल डिटेल्स निकलवाया तो वो हैरान रह गया.