बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी - News Vision

खबरे

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पिछले दिनों पैर में गोली लगने के कारण रेस्ट पर थे। इसके चलते उनका ऑपरेशन भी हुआ। लंबे ब्रेक के बाद जब गोविंदा फील्ड में लौटे, तो उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। दरअसल, गोविंदा महाराष्ट्र में चल रहे विधानसभा चुनावों के दौरान एक रोडशो में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। तकलीफ बढ़ने पर वे तुरंत मुंबई वापस लौट आए। डॉक्टरों ने उनकी जांच शुरू कर दी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।