'पठान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

'पठान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, पढ़िए पूरी खबर

'पठान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, पढ़िए पूरी खबर

#Vivek Agnihotri's tone changed regarding 'Pathan', read full news 

पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। पिछले दिनों विवेक अग्निहोत्री 'पठान' को लेकर अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, जिन्होंने पहले बेशरम रंग पर विवाद के बीच पठान की आलोचना की थी, वह एक बार फिर 'पठान' पर बयान देकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म की सफलता के लिए शाहरुख खान को श्रेय दिया है, जो सबको चौंका रहा है।

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में पठान की सफलता को लेकर बड़ा बयान दिया है। निर्देशक के अनुसार सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की सफलता का पूरा-पूरा श्रेय शाहरुख खान को जाता है। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री पर तंज भी कसा है। विवेक अग्निहोत्री बोले, ' मुझे लगता है पठान के बाद हर कोई वही पुराने सिस्टम को फॉलो करेगा। क्योंकि पठान की सक्सेस ही सफलता है या आज के परिवेश में मैं इसे जीत कहूंगा। यह सदियों पुराने शोषण और नेपोटिज्म वाले सिस्टम पर जीत है।'

#pathaan, #bollywood, #SRK, #Vivekagnihotri