वैलेंटाइन डे के तोहफे पर पति ने पत्नी को दी अपनी किडनी और बचा ली जान

#Husband gave his kidney to his wife on Valentine's Day gift and saved her life, read full news
वहीं वैलेंटाइन डे पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को तोहफा के रूप में किडनी देकर मिसाल पेश की है दुनिया के लोग वैलेंटाइन डे को प्रेम दिवस के रूप में मनाते हैं और तोहफा देते हैं। । दिल्ली के अस्पताल सनर इंटरनेशनल में सोमवार को एक किडनी प्रत्यारोपण हुआ, जिसमें 48 वर्षीय नामती सारा ढोंगा को उनके पति की किडनी प्रत्यारोपण की गई।मालूम हो कि 2 साल पहले सड़क हादसे में नामती सारा ढोंगा को गंभीर चोट आई थी। उसके बाद लंबे समय तक उनकी कुछ दवाइयां चलीं। दवाओं के सेवन के दौरान उनके शरीर में खुजली के साथ सूजन आने लगी, फिर अस्पताल में उनकी जांच हुई और जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है। डॉक्टर ने उन्हें डायलिसिस की सलाह दी। पिछले 2 वर्षों से वह डायलिसिस पर थीं, लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। स्वास्थ्य दिन-ब-दिन खराब हो रहा था। सोमवार को वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर उनके पति ने उन्हें किडनी दी, उन्हें उनके पति की कितनी प्रत्यारोपित की गई। रामकुमार थापा ने कहा कि हमें भगवान और डॉक्टर पर पूरा भरोसा है। अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण के ज्यादातर मामलों में महिलाएं आगे रहती हैं, लेकिन पुरुष भी इसमें अब आगे आ रहे हैं।
#delhi, #indianews, #ekaawaz, #regionalnews