जबलपुर कांग्रेस नेता के घर में चोरी उस समय जब अपनी मां का करवा रहे थे इलाज

#Theft in Jabalpur Congress leader's house when he was getting his mother treated
जबलपुर में कांग्रेस नेता के घर में चोरों ने चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब कांग्रेस नेता अपनी मां का इलाज कराने के लिए हैदराबाद गए हुए थे इसी बीच सूने मकान में चोरों ने कीमती सामान सहित नगदी चुरायी और लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी जैसे ही कांग्रेस नेता के परिवार को लगी तो उन्होंने तत्काल ही पुलिस को मामले की सूचना दी पूरे मामले की जानकारी देते हुए कैंट थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि कांग्रेस नेता समीर दीक्षित के घर में चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया है. कांग्रेस नेता द्वारा अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनके घर से क्या-क्या चोरी गया है हालांकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू करते हुए डॉग स्काॅड टीम सहित जांच अधिकारियों ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों को मौके पर पहुंचकर एकत्रित किया, पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है वही पुलिस अब चोरों की पतासाजी करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है, पुलिस का दावा है कि चोर बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।#Crime, #jabalpur