पुलिस टीम खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया - News Vision

खबरे

पुलिस टीम खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

पुलिस टीम खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

#Police team players performed brilliantly in Madhya Pradesh sports competition

जबलपुर पुलिस के टीम खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश म्तर पर होने वाले सभी सुरक्षा बालों की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें रत्नेश थापा ने रतलाम में आयोजित इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 88 किलोग्राम स्पर्धा में ब्रोंज मेडल हासिल किया है, वही सुनीता पंच ने पावर लिफ्टर प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया है, इसके साथ ही पुरुषोत्तम रजक को बेस्ट लिफ्टर मास्टर ऑफ कैटेगरी एमपी में रखा गया है, इन तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने अपने कार्यालय में बुलाकर बधाई दी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना था कि जबलपुर पुलिस के खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर जबलपुर पुलिस को गर्व होता है, पुलिस परिवार की ओर से इन सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

#jabalpur, #mppolice, #ekaawaz,