जब्त वाहनों के बीच में निकला अजगर , पुलिस थाने में मचा हडकंप - News Vision

खबरे

जब्त वाहनों के बीच में निकला अजगर , पुलिस थाने में मचा हडकंप

जब्त वाहनों के बीच में निकला अजगर , पुलिस थाने में मचा हडकंप

#Python found in the middle of seized vehicles, there was a stir in the police station

जबलपुर में  गढ़ा थाने में उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब जब्त किए हुए वाहनों के बीच में एक अजगर देखा गया।हालांकि वह अजगर का बच्चा है था। लेकिन अजगर सांप के होने की खबर के चलते लोगों में भारी कौतूहल देखा गया। जानकारी पुलिस कर्मियों को लगी, तो उन्होंने सर्प विशेषज्ञ को बुलवाया। जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ ने अजगर सांप के बच्चे को पकड़कर सुरक्षित जगह पर छोड़ा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अजगर के बच्चे ने कुछ निगला हुआ था और वह जप्त किए हुए वाहनों के बीच में छुपा बैठा था। जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ ने पहुंचकर वाहनों को हटाते हुए अजगर के बच्चे को सुरक्षित पकड़ा, सांप के पकड़े जाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि मेडिकल क्षेत्र व उसके आसपास सांप बहुतायत मिलते हैं, वही लगातार हो रहे निर्माण कार्यों के चलते इंसानों का प्राकृतिक आवास भी इनसे छीन रहा है, जिसके चलते यह जीव हमारे बीच आ जाते हैं और ऐसा ही गढा थाने में हुआ। फिलहाल सर्प विशेषज्ञ ने सांप को पकड़ कर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया है।

#jabalpur,