पुलिस ने शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार

#Police arrested the accused involved in liquor smuggling
घमापुर पुलिस ने शराब की तस्करी में लिप्त युवक को गिरफ्तार किया है। युवक अपने वाहन से बोरी में देसी शराब भरकर लेकर जा रहा था। जिसको पुलिस ने दबोचा और जब बोरी की तलाशी ली तो उसमें से डेढ सौ पाव देसी मदिरा बरामद की गई है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग साढे सात हजार रुपए है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए घमापुर पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जीआरपी मार्ग पर एक युवक अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने मुखबिर के बताए हुए हुलिए के आधार और वाहन के रंग को देखकर एक्टिवा वाहन चालक को रोका तो वह सामने बोरी रखा हुआ था, जो पुलिस को देखकर अचानक से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोचा और जब बोरी की तलाशी ली तो उसमें डेढ़ सौ भाव देसी शराब जप्त की गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।#Liquorsmuggling, #jabalpur, #ekaawaz