बगैर हेलमेट घर से न निकले, हेलमेट पहनने को लेकर पुलिस की सख्त कार्यवाही - News Vision

खबरे

बगैर हेलमेट घर से न निकले, हेलमेट पहनने को लेकर पुलिस की सख्त कार्यवाही

बगैर हेलमेट घर से न निकले, हेलमेट पहनने को लेकर पुलिस की सख्त कार्यवाही

#Do not leave the house without a helmet, strict action by the police for wearing a helmet

प्रदेश सरकार वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए बाध्य कर रही है अगर आप बगैर हेलमेट के वाहन चलाएंगे तो सीधे 3 सौ रूपये जुर्माना देना होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय वल्लभ भवन से उक्त आदेश सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को प्राप्त हुआ है, जिसके अंतर्गत हेलमेट के नाम पर यातायात और थाना पुलिस वाहन चालकों से जुर्माना वसूलेगी। अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चालको को रोककर चालानी कार्रवाई कर रही अधारताल पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर उषा विश्वकर्मा कहती है कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अभी तक लोगों को समझाइश दी जा रही थी, लेकिन अब सख्ती के साथ हेलमेट ना पहनकर वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा पुलिस का कहना है कि अगर आप जुर्माना कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो घर से वाहन में निकलते समय हेलमेट जरूर पहने।

#jabalpur,