स्टेशन छोड़ने के नाम परऑटो चालक ने चुराए 50 हज़ार रुपए ,पुलिस के पकड़ने पर बताई यह कहानी

#In the name of leaving the station, the auto driver stole 50 thousand rupees, told this story after being caught by the police
शहडोल निवासी एक व्यापारी को जबलपुर के ऑटो चालक ने स्टेशन छोड़ने के नाम पर उसे अपनी ऑटो में बैठाया और घंटा घर में ले जाकर छोड़ दिया। व्यापारी ने जब अपनी जेब से पर्स निकालना चाहा तो देखा कि उसकी जेब में रखा पर्स गायब था, जिसमें लगभग 50 हजार रूपये रखे हुए थे।पीड़ित व्यापारी किसी तरह अपने निवास शहडोल पहुंचा और वापस आकर ओमती थाने में अपने साथ हुई धोखेबाजी की शिकायत दर्ज कराई, पूरे मामले की जानकारी देते हुए ओमती पुलिस ने बताया कि शहडोल के बुढार के रहने वाले प्रदीप अग्रवाल व्यापारिक काम से जबलपुर आए हुए थे जो वापस शहडोल जा रहे थे, स्टेशन तक पहुंचने के लिए वे एक ऑटो में बैठे तो ऑटो चालक ने उन्हें घंटाघर ले जाकर छोड़ दिया। जिसके बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो उसमें रखा हुआ पर्स गायब था, पर्स में 50 हजार रूपये रखे हुए थे । पीड़ित व्यापारी अपने रिश्तेदारों की मदद से शहडोल पहुंचा और फिर वहां से वापस आकर जबलपुर पहुंचकर ओमती थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। ओमती पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है जिसके बाद उन्होंने ऑटो चालक जफर खान और उसके साथी अमन चौधरी को गिरफ्तार किया और जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के पास से 30 हजार रूपये जप्त किए हैं, बाकी पैसे इन लोगों द्वारा खर्च करना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।#jabalpur,