प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा के उद्देश्य को लेकर लगातार कोशिश में मध्यप्रदेश सरकार

#Madhya Pradesh government is constantly trying to promote tourism in the state.
मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर लगातार प्रयासरत है, विगत माह जहां कूनो अभ्यारण में अफ्रीका से चीते मंगवाए गए हैं, वही 2 दिन पूर्व आयोजित हुई स्टेट फाइनेंस कमेटी की बैठक में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौ करोड़ रुपए देने की स्वीकृति दी गई है, जिसमें जबलपुर के हिस्से में भी नर्मदा तट ग्वारीघाट में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की जा रही है। यह जानकारी आज मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने एक प्रेस वार्ता कर दी। श्री गोटिया ने बताया कि जबलपुर के लिए भी प्रदेश शासन द्वारा ₹10 लाख की राशि स्वीकृत की गई है जिससे नर्मदा तट गौरी घाट में लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें मां नर्मदा की महिमा के साथ ही जबलपुर की ऐतिहासिक उपलब्धियों का भी बखान किया जाएगा। इसकी प्रस्तुति करने की जिम्मेदारी जिस संस्था को दी गई है उसे 6 वर्षों तक निरंतर यह प्रोग्राम प्रस्तुत करना होगा, जो पूरी तरह से निशुल्क होगा और इसका खर्चा प्रदेश सरकार स्वंय वहन करेगी। राज्यमंत्री श्री गोटिया ने बताया कि इसमें 8 से 9 लाख का खर्चा आएगा।#jabalpur,