मुंह में गमछा बांधे एक बुजुर्ग का वाहन चोरी कर ले गये चोर ,पढ़िए पूरी खबर

#Thieves stole the vehicle of an elderly man with a towel tied in his mouth, read the full news
जबलपुर : ओमती थाना अंतर्गत, रसल चौक के समीप एक बुजुर्ग ने अपना वाहन , निजी हॉस्पिटल के बाहर खड़ा किया और थेरेपी के हॉस्पिटल में चले गए, इसी बीच एक युवक मुंह में गमछा बांधे वहां पर आया और उनकी स्प्लेंडर गाड़ी में बैठकर स्टार्ट कर लेकर रफूचक्कर हो गया। पूरे मामले की जानकारी पीड़ित ने ओमती थाने में दी एसआई विपिन तिवारी ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसमें बकायदा दिख रहा है, कि तीन युवक रेकी कर वाहन चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ओमती क्षेत्र घंटाघर में रहने वाले हैदर अली की बेटे जफर अली का कहना है कि उनके पिता अपना वाहन खड़ा कर थोड़ी देर के लिए ही गए थे और चोरों ने हाथ साफ कर दिया, जिसके बाद इनके द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवक नजर आ गए, पीड़ित जनों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी हैं और वीडियो में देख रहे युवकों पर ही संदेह जाहिर किया है वहीं पुलिस अप फुटेज के आधार पर शातिर वाहन चोरों की तलाश कर रही है#jabalpur,