नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार करती थी एक लड़की

#A girl used to do illegal business of injecting drugs
जबलपुर में एक पढ़ी-लिखी एमबीए होल्डर लड़की नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार करती हुई रंगे हाथों दबोच ली गई वही उसके साथ जो दूसरा आरोपी युवक पकड़ा गया है वह थाना क्षेत्र का निगरानी सुदा बदमाश है। दरअसल पूरा मामला यह है कि, कोतवाली पुलिस ने शीतलपुरी गार्डन के पास से नशीले इंजेक्शन बेचते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 4 नशीले इंजेक्शन जप्त किए गए हैं, टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शैलेंद्र ठाकुर निवासी चेरीताल कोतवाली थाना क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश है जब कि अभिशा मिश्रा एमबीए होल्डर है और अभी जॉब की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीतलपुरी गार्डन में यह दोनों आरोपी नशीले इंजेक्शन को बेच रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 1 नशीले इंजेक्शन 500 रुपए के हिसाब से बेचते थे।#Crime, #jabalpur,