भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता निशांत शर्मा की पिटाई - News Vision

खबरे

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता निशांत शर्मा की पिटाई

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता निशांत शर्मा की पिटाई

#BJP worker Nishant Sharma was beaten up by BJP workers

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता निशांत शर्मा की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.. घायल निशांत शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट के तहत मामला दर्ज किया है इसके साथ ही घायल निशांत शर्मा पर भी मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने से छावनी निवासी नाराज हो गए हैं. छावनी निवासियों का आरोप है कि स्थानीय भाजपा विधायक अशोक रोहाणी के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर विधायक के समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ता निशांत शर्मा पर जानलेवा हमला किया था और अब भाजपा विधायक के इशारे पर घायल निशांत शर्मा पर मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किए गया है जो कि पूरी तरह से झूठा है.. नाराज कैंट निवासियों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया और पुलिस की इस कार्यवाही का जमकर विरोध किया... छावनी निवासियों ने एसपी के नाम एक ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा जिसमें भाजपा कार्यकर्ता निशांत शर्मा पर एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज किए गए मामले को तुरंत वापस लेने और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.. तीन दिन के भीतर यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो इसके बाद कैंट क्षेत्र बंद रखकर पुलिस और स्थानीय विधायक के खिलाफ विरोध दर्ज किया जाएगा

#jabalpur,