मदिरा दुकानों के एक भी समूह का नवीनीकरण नहीं

#No renewal of a single group of liquor shops
जिले में तमाम समझाइशों के बावजूद मदिरा दुकानों के एक भी समूह का नवीनीकरण नहीं हो पाया। आबकारी विभाग ने जितने राजस्व की उम्मीद लगाई थी, न केवल उससे कम का आंकड़ा अब तक सामने आ पाया बल्क पिछले साल से भी कम कां दांव शराब कारोबारियों ने लगाया। ठेकेदारों की गोलबंदी के चलते अब आनलाइन टेंडर के माध्यम से जिले की शराब दुकानों का नीलाम किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार 14 मार्च से टेंडर डाले गये जिसमें आबकारी विभाग को 14 समूहों से 27 स्टैंडर्ड प्राप्त हुए हैं। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त रविंद्र मानिकपुरी ने बताया कि जबलपुर जिले की सभी कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों का एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि के लिए ठेका दिया जाना है। इसके तहत आबकारी विभाग की ओर से पहले दौर के प्रयास समाप्त हो चुके हैं। दूसरे दौर में 14 से 18 मार्च तक ई-टेंडरिंग के माध्यम से ओपन टेंडर डाले गये। रविंद्र मानिकपुरी ने बताया कि इस दौरान टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है।#jabalpur, #liquershop