जबलपुर में रहने वाली मां एसपी कार्यालय पहुंची। जहां पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों पास में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था और बालात्कार किया गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अब आरोपी के परिवार वाले केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे है। इतना ही नहीं, उसके मना करने पर आरोपी ने मां पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन मौके पर बेटी ने उसके आंख में मिर्ची डालकर जान बचा ली। जिसकी शिकायत उसने घमापुर थाना में की है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी अनुसार पीडिता ने बताया कि शीतलामाई में रहने वाले हनी बेन ने उसकी बेटी को गुमराह किया और अपने साथ ले गया था और दुराचार किया। जिसका केस वापस लेने के लिए वह और उसके साथी और परिवार वाले अब दबाव डाल रहे है। जिसके चलते आरोपी ने चाकू से हमला भी किया था, लेकिन बेटी ने बचा लिया। पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#jabalpur,