माँ और दो बच्चों को जलाकर फैका घाटी में , पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

माँ और दो बच्चों को जलाकर फैका घाटी में , पढ़िए पूरी खबर

 

बगदा घाटी में बुधवार को एक महिला और दो बच्चों के अधजले शव पाए जाने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार महिला और दो बच्चो की हत्या किसी दूसरी जगह की गयी है हत्या करने के बाद आरोपी शवों को यहां लाकर केमिकल से जलाया है। 5 -04 -2023 सुबह शव फेंके जाने की सूचना मिलने पर खलारी के डीएसपी अनिमेष नैथानी और बुढ़मू के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। सभी जिलों की पुलिस से जानकारी मंगवाई जा रही है कि उनके यहां किसी महिला और बच्चों के मिसिंग होने की कोई सूचना या एफआईआर दर्ज है? फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाई गई जिस स्थान पर तीनों के शव मिले हैं वह रांची चतरा और रामगढ़ जिले के बॉर्डर पर स्थित है। ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है कि महिला और बच्चों की हत्या इनमें से किसी जिले में करने के बाद शवों को यहां लाकर जलाया गया है।

#crime,